horizental link unit

Nature of Person by Birth Month | जन्म मास का फल कथन

जन्म मास का फल कथन-

चैत्र मास- Chaitra Month / Mahina

इस मास में जन्म लेने वाला उत्तम ब्रह्मचार्य व्रत का पालन करने वाला होता है, विद्या अध्ययन में रत रहने वाला, गुरुजनो व ब्राह्मण का आदर करने वाला और देवताओं का भक्त होता है ।

वैशाख मास- Baisakh Month / Mahina

यह हिन्दू कैलेंडर का दूसरा मास है । इस मास में जन्म लेने वाले जातक दूरद्रष्टा, सात्विक व्यक्तित्व, सभी उत्तम लक्षणों वाला, विभिन्न कलाओं को जानने वाला, दीर्घायु और धार्मिक व्यक्ति होता है ।

ज्येष्ठ मास- Jaistha Month / Mahina

इस मास में जन्म लेने वाला जातक का स्वभाव सर्व कार्यों में  अति चतुर व  बुद्धिमान, प्रतिदिन क्रय विक्रय अर्थात उत्तम व्यापार करने वाला और परीक्षक होता है ।


Nature of Person by Birth Month  जन्म मास का फल कथन
Nature of Person by Birth Month  जन्म मास का फल कथन

आषाढ़ मास- Aasadh Month / Mahina

इस मास में जन्म लेने वाला जातक मुर्ख बुद्धि, कुष्ठ रोग से पीड़ित, बहुभोजी, खेती बाड़ी से गुजारा करने वाला, व्याधियों में फंसा और गरीब होता है ।

श्रावण मास- Shravan Month / Mahina

इस मास में जन्म लेने वाला जातक सभी सुखों से युक्त, स्त्री व उत्तम पुत्र प्राप्त, सर्व कार्यों में निपुण व चतुर बुद्धि, धनवान और यशस्वी तथा पूजनीय होता है ।

भाद्रपद मास- Bhadrapad Month / Mahina

इस मास में जन्म लेने वाला जातक भोग विलास प्रिय, दान पुण्य में रत, गोरे रंग का , भारी शरीर वाला, कामुक, पुत्र रत्न प्राप्त, धनवान, बंधू बांधवों से युक्त तथा विवाहेत्तर संबंधों वाला होता है । ऐसे व्यक्ति बहुत सुंदर और आकर्षक होते है अतः मन चंचल होता है ।

अश्विनी मास- Ashvini Month / Mahina

इस मास में जन्म लेने वाला जातक ऐश्वर्य युक्त, राजा व अधिकारियोँ का प्रिय होता है, बहु सेवकों व स्त्रियों वाला,बहुत सारे पुत्रों वाला तथा कम आयु वाला होता है |

कार्तिक मास- Kartik Month / Mahina

इस मास में जन्म लेने वाले जातक घुंघराले बालों वाले मुंहफट, तीव्र बुद्धि, ब्रह्मचर्य का पालक तथा कुछ आलसी प्रकृति का होता है

मार्गशीष मास- Margseesh Month / Mahina

इस मास में जन्म लेने वाला मन्त्र सिद्धि का ज्ञाता, अनेक तीर्थों की यात्रा करने वाला, और शस्त्रों को जानने वाला होता है ।

पौष मास- Paush Month / Mahina

इस मास में जन्म लेने वाला जातक रोगी, पापी, कलहपूर्ण ,दुखदायी और पाप पूर्ण जीवन जीने वाला होता है ।

rashifal by month of birth
rashifal by month of birth

माघ मास - Maagh Month / Mahina

माघ मास में जन्म लेने वाला जातक तपस्वी, वेदों और वेदांतों को जानने वाला, योग से परिपूर्ण, शांत, चतुर तथा दयालु प्रकृति का होता है । ऐसे व्यक्ति शांत व स्थिर बुद्धि के होते है इसीलिए लोकप्रिय भी होते है |


फाल्गुन मास- Falgun Ka Mahina

इस मास में जन्म लेने वाला जातक सुंदर शरीर वाला, भोग विलास में रत, कामुक, स्त्रियों में प्रसिद्ध, सुख संपन्न और वाहन व आभूषणो से युक्त धनी व्यक्ति होता है ।


No comments:

Post a Comment

horizental link unit

अपनी सभी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे बाबा जी तक अपना सन्देश भेजने के लिए कमेंट करे।

सभी समस्याओं का फ्री समाधान

|| जय गुरु गोरक्ष नाथ जी ॥

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Allergy , Itching or Ring worm,

अलर्जी , दाद , खाज व खुजली का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे

Click on Below Given link to see video for Treatment of Diabetes

Allergy , Ring Worm, Itching Home Remedy

Home Remedy for Diabetes or Madhumeh or Sugar,

मधुमेह , डायबिटीज और sugar का घरेलु इलाज और दवा बनाने की विधि हेतु विडियो देखे